Hajipur News: बिना नंबर प्लेट बाइक सहित देसी शराब बरामद
हाजीपुर, सितम्बर 25 -- Hajipur News: गोरौल पुलिस ने बिना नंबर प्लेट बाइक सहित देसी शराब बरामद किया है। बताया गया है कि अवर निरीक्षक अजय कुमार को गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा गुप्त सूचना से अवगत कराते हुए निदेशित किया गया कि गुप्त सूचना मिली कि चांदपुरा मलंग स्थान के पास एक व्यक्ति काले रंग की बाइक से शराब की डिलिवरी देने के लिए खड़ा है। इस सूचना पर जब वहां पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को देख एक व्यक्ति बाइक से भागने लगा। जिस पर पीछे एक झोला बंधा था। उसका पीछा किया तो कुछ दूर जाने के बाद एक झाड़ी के पास गाड़ी को गिराकर भाग निकला। गाड़ी पर बंधे झोले की जांच की गई तो उसमें लगभग 10 लिटर देसी शराब बरामद किया गया। जप्त किए गए बाइक के साथ शाराब को थाने ले आया गया। -शैलेन्द्र पांडेय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.