हाजीपुर, जुलाई 3 -- Hajipur News: बिदुपुर l संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के मथुरा पोखर पर शिव मंदिर के निकट शुक्रवार को एक भवन में निर्माण कार्य चल रहा था। एक घर के ऊपर हाई टेंसन बिजली के तार के चपेट मे आने से दो मजदूर गम्भीर रूप से झुलस गए। इस क्रम में मकान मालिक के घर के एक बच्चे को भी बिजली का झटका लगा है। आनन-फानन में दोनों मजदूरों को बिदुपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया l यह भी पढ़ें- Hajipur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसाघायलों का उपचार सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। करंट से जख्मी 45 वर्षीय प्रमोद सिंह मथुरा गांव के विद्या सागर सिंह के पुत्र एवं 40 वर्षीय उमा शंकर सिंह गांव के ही अनुज सिंह के पुत्र बताए गए हैं। इस संबंध में मिली जा...