हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Hajipur News: बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गुप्त सूचना पर माइल पकड़ी गांव में छापामारी कर पांचू राय के घर के बगल से पांच किलो से अधिक गांजा तीन पॉकेट में बरामद किया। हालांकि कारोबारी पुलिस के आने की भनक मिलते ही फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष रवि प्रकाश,एसआई शैलेन्द्र एवं सुरेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बलों के जवान भी साथ में थे। पुलिस द्वारा पांचू राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि पूरे जिले में जिला प्रशासन के द्वारा नशा मुक्त जिला अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : आम के बगीचे में छिपाकर रखा 5.10 क्विंटल गांजा बरामद -अनिरुद्ध राजा यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : आम के बगीचे मे...