Hajipur News: बिदुपुर में टोटो धोने के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत
हाजीपुर, नवम्बर 3 -- बिदुपुर में करंट लगने से युवक की मौत Hajipur News: बिदुपुर l संवाद सूत्र बिदुपुर के दाउदनगर चकगढ़ो गांव में मंगलवार को एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवक टोटो धो रहा था l घटना क़ी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया l मृत युवक 21 वर्षीय गणेश कुमार गांव के सुरेन्द्र चौधरी का पुत्र था। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक टोटो को दरवाजे के निकट धो रहा था। इसी बीच बिजली तार टूटकर उसके वाहन पर गिर गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर बिदुपुर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृत युवक के घर में कोहराम मच गया। मृत युवक तीन बहन और एक भाई था। शव को पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.