हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- सूर्य मंदिर में चोरी की घटना Hajipur News: बिदुपुर प्रखंड की रहीमापुर पंचायत अंतर्गत इस्माईलपुर स्थित सूर्य मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर के ग्रिल में लगी लोहे की सिकड़ी काटकर और आलमारी का कब्जा तोड़कर करीब 30 हजार रुपये मूल्य के पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले सामान सहित अन्य वस्तुओं की चोरी कर ली। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। मामले को लेकर मंदिर के संचालक सह पुजारी घनश्याम सिंह, पिता स्व.शिवचंद्र सिंह,ने बिदुपुर थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्रिल की सिकड़ी काटकर मंदिर में घुसे चोर पुजारी घनश्याम सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह प्रतिदिन मंदिर में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। उनके अनुसार, पिछले तीन वर्ष...