हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: बिदुपुर के रजासन चौक पर शनिवार की शाम एक साइबर कैफे में अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया l बताया गया कि इस छापेमारी में बिदुपुर थाने के अलावा कई थानों की पुलिस और डीआईयू की टीम भी लगी थी l पुलिस ने रजासन चौक स्थित अनोखी साइबर कैफे और एक कपड़ा दुकान से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस साइबर कैफे में लगे लैपटॉप, कम्प्यूटर और उपकरण साथ ले गई। पुलिस ने कैफे से धीरज कुमार और कपड़ा दुकान से रितिक कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि अभी और भी कई स्थानों पर पुलिस की दूसरी टीम छापेमारी कर रही है। फिलहाल lपुलिस ने छापेमारी के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार किया है l - अनिरुद्ध राजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...