Hajipur News: बिजली मीटर का ऑनलाइन सत्यापन करने का झांसा देकर बैंक से 55 हजार निकासी
हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Hajipur News: जंदाहा थाना के चौसीमा निवासी एक व्यक्ति से बिजली मीटर का ऑनलाइन सत्यापन किए जाने का झांसा देकर उनके बैंक खाता से 55 हजार की निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में चौसीमा निवासी जवाहर सिंह ने जंदाहा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया। जिसके दौरान उन्हें बिजली मीटर बंद होने को लेकर सत्यापन करने के पश्चात बिजली मीटर चालू होने की बात बताई गई। उस दौरान उन्हें वीडियो कॉल किया गया एवं दूसरे नंबर पर 10 रुपए भेजने को कहा गया। उक्त नंबर पर 10 रुपए भेजे जाने के पश्चात उनके बैंक खाता से 55 हजार की निकासी कर ली गई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर 2.32 लाख की साइबर ठगी पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है। -प्रभात ठाकुर
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.