हाजीपुर, अक्टूबर 26 -- Hajipur News: बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने कटहरा थाना क्षेत्र में सख्ती शुरू कर दी है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां की टीम ने दो गांव से दो लोगों के घर छापेमारी कर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया। दोनों मामलों में कुल 1.66 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में चली छापेमारी में चेहराकलां गांव निवासी रामनरेश शर्मा के घर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बाईपास कर 3.136 केवी लोड से बिजली चोरी पकड़ी गई। उपभोक्ता संख्या 12150080629 है। विभाग ने 1.29 लाख रुपये की आर्थिक क्षति आंकी गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: एक ही गांव से बिजली चोरी के 3 मामले, 1.59 लाख जुर्माना वहीं बखरीदोआ गांव में छापेमारी के दौरान सकल सिंह के घर में बिना रिचार्...