Hajipur News: बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Hajipur News: राजापाकर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले दो लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार बसंतपुर द्वारा छापामारा दल का गठन कर बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध छापेमारी की गई। जिसमें जाफरपट्टी पंचायत निवासी उमेश साह पिता फुदी साह ग्राम जाफरपट्टी के घरेलू परिसर पर छापामार दल पहुंचा,तो पाया कि उनके द्वारा बिना किसी वैध विद्युत कनेक्शन के सीधे एलटी लाइन से टोका फंसाकर बिजली चोरी की जा रही है। इसी पंचायत के रामनाथ शर्मा पिता स्व.राम सिंहासन शर्मा ग्राम जाफरपट्टी द्वारा भी बिना बकाया राशि भुगतान किए चोरी से पोल से लाइन जोड़कर विद्युत ऊर्जा चोरी की जा रही थी। दोनों दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.