हाजीपुर, सितम्बर 15 -- Hajipur News: विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने राजापाकर थाना क्षेत्र की भलुई व बैकुंठपुर पंचायत में छापेमारी कर तीन लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़ा। तीनों के खिलाफ राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ हाजीपुर एवं कनीय विद्युत अभियंता एसटीएफ के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने भलुई पंचायत के चकडुमरी गांव निवासी रामसागर सिंह,अलीपुर गांव निवासी नीतीश कुमार और बैकुंठपुर पंचायत के बैकुंठपुर गांव निवासी रंजन कुमार के यहां जांच की। जांच के दौरान तीनों को अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पकड़ा गया। विभाग के अनुसार, इन सभी के यहां बिजली बिल का बकाया रहने के कारण पूर्व में विभागीय कार्रवाई करते हुए विद्युत कनेक्शन काट दिया गया...