हाजीपुर, जुलाई 11 -- Hajipur News: कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने चोरी से बिजली जलाने वाले चार लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विद्युत ऊर्जा चोरी करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु छापामार दल का गठन किया गया। छापामार दल द्वारा अमरनाथ राय पिताजी झिमीलाल राय ग्राम गौसपुर बरियारपुर वार्ड नंबर 4, चंद्रिका पासवान पिता स्व.कैलाश पासवान ग्राम रसूलपुर बखरी वार्ड नंबर 15, आशा देवी पति स्व.राजकुमार सिंह ग्राम फरीदपुर वार्ड नंबर 5, विश्वनाथ सिंह पिता स्व.राजेंद्र सिंह ग्राम राजापाकर दक्षिणी वार्ड नंबर 6 द्वारा विद्युत ऊर्जा चोरी की जा रही थी। छापामार दल में शामिल कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार, टेक्नीशियन उमाशंकर साह, रंजीत कुमार, मानव बल रामनाथ पासवान, ब्रह्मानंद वर्मा, प्रदीप पंडित आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News...