हाजीपुर, जुलाई 23 -- Hajipur News: जिले के भगवानपुर प्रखंड के शंभूपुर कोआरी स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित चित्रकला, स्लोगन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में सफल विद्याथियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें शिक्षा, सम्मान का अवसर और बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना है। यह कार्यक्रम स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने कहा कि बाल...