Hajipur News: बालश्रम, मानव तस्करी और साइबर अपराध की तत्काल दें सूचना : एसडीपीओ
हाजीपुर, जुलाई 20 -- Hajipur News: राजनारायण महाविद्यालय हाजीपुर में सोमवार को एनएसएस इकाई एवं वैशाली पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध, बाल श्रम, मानव तस्करी एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम व जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम में सहभागिता प्राचार्य प्रो. डॉ. विनोद मंडल ने कहा कि वर्तमान समय में इन सामाजिक चुनौतियों के प्रति हर नागरिक का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने समकालीन उदाहरणों से छात्रों को सतर्क रहने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता हाजीपुर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बाल श्रम, मानव तस्करी और साइबर अपराध से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने पर जोर दिया।
साइबर सुरक्षा की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.