हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: बारिश होने से एक ओर किसानों के चेहरे पर खुशी छाती है तो दूसरी ओर महुआ नगर परिषद के लोग नारकीय स्थिति में जीने को मजबूर हो जाते हैं। हल्की बारिश क्या होती है कि कहीं कादो कीचड़ तो कहीं जल जमाव, कहीं कचरा और कूड़े की ढेर तो कहीं नाले में गंदगी की सरांध से निकल रही बदबू लोगों को नाको दम कर देता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पंप व सोख्ता भी नहीं आ रहे काम, मरीज हो रहे हैं हलकानस्थिति की जटिलता बुधवार को महुआ बाजार वासियों ने बताया कि जहां से नगर परिषद के द्वारा विभिन्न टैक्स वसूल की जाती है। इसके बावजूद यहां बद से बदतर स्थिति है। लोगों का कहना है कि इस नगर परिषद से तो अच्छा ग्रामीण परिवेश है। जहां लोग साफ सफाई के बीच स्वच्छ वातावरण में रहते हैं। संजीव कुमार, मुकेश गुप्ता, अरुण, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता आदि बत...