हाजीपुर, नवम्बर 1 -- Hajipur News: बारिश के कारण महुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर का हाल बेहाल है। ऐसा लगता है जैसे गांव के खेत में कदवा किया गया है। कादो कीचड़ से अनुमंडल परिसर में अधिवक्ताओं को बैठना मुश्किल हो रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके कारण अधिवक्ताओं और मुवक्किलों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार की हुई झमाझम बारिश से महुआ का अनुमंडल परिसर कादो कीचड़ में तब्दील हो गया। रविवार को अधिवक्ताओं ने बताया कि यहां बारिश क्या होती है,पूरा अनुमंडल परिसर कादो कीचड़ में तब्दील हो जाता है। जिसके कारण अनुमंडल कार्यालय पहुंचने वाले लोग फिसल कर गिर जाया करते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर नल योजना सड़कों की बुझा रही प्यास, कीचड़ से राहगीर बेहाल अधिवक्ता अनिमेष शर्मा, मनीष कुमार सिंह, लालबाबू सिंह, हेमा कुमारी आदि ने बताया...