Hajipur News: बारिश ने किया बेहाल, बैरंग लौट रहे दिहाड़ी मजदूर
हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: बारिश से दिहाड़ी मजदूरों के घर में चूल्हा-चौका ठंडा पड़ गया है। सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के चौक-चौराहे पर खड़े होकर काम मिलने का इंतजार करने वाले 80 फीसदी मजदूर बिना काम घर लौट रहे हैं। उनकी मजदूरी बंद हुई है, तो इसका असर उनके परिवार पर पड़ा है। निर्माण मजदूरों के अनुसार वर्षा ने निर्माण के काम को ब्रेक लगा दिया है, मौसम में सुधार के बाद ही उन्हें काम मिलने की कोई उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Buxar News: झमाझम बारिश ने दिहाड़ी मजदूरों के सामने खड़ी की रोजगार की समस्याकाम का इंतज़ार सहदेई के अंधराबड़ चौक पर खड़े तोई के अनील कुमार राम बताते हैं कि वे 10 साल से दिहाड़ी मजदूरी कर रहे हैं। ऐसी नौबत कभी नहीं आई थी। पिछले पांच दिनों से वह सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे तक चौराहे पर खड़े रहे, लेकिन कोई पूछने तक नहीं आया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.