Hajipur News: बाढ़ से खरीफ फसल को नुकसान, आंकलन कराएगा कृषि विभाग
हाजीपुर, सितम्बर 5 -- Hajipur News: जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से छह प्रखंडों की 26 पंचायतों सहित नगर परिषद के छह वार्ड बाढ़ के चपेट में आ चुके हैं। बाढ़ से 26 पंचायतों में लगी खरीफ फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा खरीफ की मुख्य फसल धान समेत मक्का, ज्वार, दलहन को नुकसान बताया गया है। इस साल जिले में 48836.58 हेक्टेयर में धान एवं 12630.85 हेक्टेयर में मक्के की खेती किसानों ने की है। बाढ़ प्रभावित सहदेई बुजुर्ग में 2168 हेक्टेयर में धान एवं 431.70 हेक्टेयर में मक्के की खेती बताई गई है। इसमें बाढ़ प्रभावित पंचायत भी शामिल हैं। राघोपुर में 195 हेक्टेयर में धान की खेती एवं 1878 हेक्टेयर में मक्के की खेती, देसरी में 1530 हेक्टेयर में धान एवं 1109 हेक्टेयर में मक्का, बिदुपुर में 2950 हेक्टेयर में धान की खेती और 605 हेक्टेयर में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.