हाजीपुर, सितम्बर 21 -- Hajipur News: बाढ़ के दौरान देसरी प्रखंड क्षेत्र के आजमपुर पंचायत के खड़गपुर में बिजली के करंट लगने से मौत हुए गुलशन ठाकुर के पत्नी वीणा कुमारी को विधायक महेंद्र राम ने 4 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार, कनीय विद्युत अभियंता अनिल कुमार राम, विद्युत कार्यपालक अभियंता सौरव कुमार, अवधेश कुमार एवं मृतक के परिजन मौजूद रहे। बीते 24 अगस्त को चांदपुरा थाना क्षेत्र के आजमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 खड़गपुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से रामबाबू ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र गुलशन ठाकुर की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय विधायक महेंद्र राम लगातार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। विधायक ने 6 सितंबर को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निर...