हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत के अंधराबड़ बटेश्वर नाथ मंदिर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। इलाज के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की देर रात उस वक्त हुई जब बंहसी दामोदर गांव निवासी शंभू पासवान का 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपनी बाइक से अपने गांव से बटेश्वर नाथ गांव एक ग्रामीण की शादी में बारात जा रहा था। इसी बीच बटेश्वर नाथ मंदिर के निकट एक अज्ञात बोलेरो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में युवक का सिर में काफी जोरदार चोट लगा था। आनन-फानन में लोगों ने उसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई बहन में छोटा था। जिसकी शादी 6 साल पूर्व ...