Hajipur News: बाइक चोरी चले जाने की प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: जाफरपट्टी पंचायत के तेलिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी चले जाने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में तेलिया गांव निवासी रौशन कुमार पिता सुरेंद्र कुमार सिंह ने दर्ज आवेदन में बताया है कि रात्रि 8 बजे में अपने दरवाजे पर बाइक स्प्लेंडर प्लस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 31 ए 5524 है,लगाकर सोने चले गए। जब सुबह 5 बजे उठे तो देखा कि मेरा बाइक दरवाजे पर नहीं है। अपने स्तर से काफी खोजबीन की अगल-बगल लोगों से पूछताछ किया,परंतु कुछ पता नहीं चला। उसके बाद मुझे ज्ञात हुआ कि अज्ञात चोरों द्वारा मेरी बाइक चोरी कर ली गई है। आवेदन में जांच करने कानूनी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। -संतोष वर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.