Hajipur News: बाइक चोरी करते लोगों ने दो चोर को पकड़ा
हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम से सोमवार को एक बाइक चोरी करते लोगों ने दो चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने चोर के पास से मास्टर चाबी बरामद किया। वही गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर पुलिस दो बाइक बरामद किया। गिरफ्तार चोर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के लिटियाही गांव निवासी मिश्री राय के पुत्र नागदेव कुमार एवं सरवन राय के पुत्र मुन्ना कुमार बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिसौर थाना क्षेत्र के भीष्म पट्टी वार्ड 11 निवासी सज्जन कुमार अपने बेटे के साथ बाइक से हाजीपुर कोर्ट आए हुए थे। इस दौरान वह अपना बाइक अक्षयवट राय स्टेडियम गेट के अंदर लगाकर अपने अधिवक्ता से मिलने के लिए गए। अधिवक्ता से मिलने के बाद वापस आया तो बाइक दो लड़का लेकर जा रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.