Hajipur News: बाइक की ठोकर से साइकिल सवार युवक गंभीर जख्मी
हाजीपुर, अगस्त 12 -- Hajipur News: देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव गंज के पास मंगलवार की देर रात बाइक की ठोकर से साइकिल सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महनार में भर्ती भर्ती कराया। घायल युवक नयागांव निवासी स्व. शिवा राय के पुत्र तिलेश्वर राय है। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले गए। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर बताया कि तिलेश्वर राय मंगलवार की रात बाजार से घर वापस आ रहा था। नयागांव गंज के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद तिलेश्वर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.