हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पूर्वी लेन काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी स्थित मंदिर के पास शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ठोकर मारकर भाग रहे बस को चालक सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

घटना की जानकारी बाइक सवार पटना जिला के अमरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव एक टाइल्स की कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करता है। शनिवार की सुबह वह पटना से मुजफ्फरपुर कंपनी के काम से निकला था।

दुर्घटना का विवरण बताया गया कि काम खत्म करने के बाद अमरिंदर अपनी बाइक पर सवार होकर पटना घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान धोबघट्टी स्थित मंदिर के पास ओवरटेक करने के क्रम में तेज रफ्तार बस ...