Hajipur News: बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग
हाजीपुर, नवम्बर 3 -- वैशाली में खेल और बुनियादी सुविधाओं की मांग Hajipur News: हाजीपुर। नि.सं. वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल ने मंगलवार को दिशा की बैठक में केंद्रीय मंत्री सह दिशा के अध्यक्ष चिराग पासवान को एक पत्र देकर नगर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम की मरम्मत एवं रख-रखाव दुरुस्त करने की मांग की। मंत्री को दिए गए पत्र के साथ जिला बैडमिंटन एसोसिएशन का मांग पत्र भी संलग्न किया गया है। पत्र के माध्यम से बताया गया कि बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम जिले के खिलाडियों एवं खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण खेल परिसर है। यहां पर प्रतिदिन अनेक खिलाड़ी (राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय) अभ्यास करने आते हैं। वर्तमान समय में स्टेडियम में कुछ आवश्यक समस्याएं उत्पन्न हो गई है। इंडोर स्टेडियम के दोनों टर्फ कोर्ट की मरम्मत/नवीनीकरण कराना, दो नया सिंथेटिक (हउआ)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.