Hajipur News: बदमाशों में दूध विक्रेता से मारपीट कर सोने का लॉकेट छीना
हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के हेमतपुर में शुक्रवार की रात एक दूध व्यवसायी से मारपीट कर 20 हजार रुपये नकद और सोने का लॉकेट छीन लिया गया। पीड़ित हेमतपुर निवासी मुकेश राय ने शनिवार को रुस्तमपुर थाने में चार बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मुकेश राय ने अपनी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे पटना से दूध बेचकर अपने घर हेमतपुर लौट रहे थे। हेमतपुर सिक्स लेन से घर जाने वाले रास्ते में जंगल में चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पैसे मांगे। जब मुकेश राय ने पैसे देने से इनकार किया,तो सभी बदमाशों ने डंडे और लाठियों से उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी जेब से बीस हजार रुपये और गले में पहना सोने का लॉकेट छीन लिया और मौके से फरार हो गए। मुकेश राय के अनुसार,सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं,जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.