Hajipur News: बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश,हथियार समेत तीन को पुलिस ने दबोचा
हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: अपराधियों के मंसूबों पर समय रहते शिकंजा कसते हुए महनार अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार से लैस तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी साजिश नाकाम हो गई। बुधवार को महनार अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात सहदेई बुजुर्ग थाना पुलिस क्षेत्र में गश्ती एवं वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान चैनपुर बघेल गांव स्थित मुर्गा फार्म के समीप पुलिस को दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। तलाशी में मिली पिस्टल,मौके से दोनों गिरफ्तार पुलिस ने दोनों युवकों को रोककर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.