Hajipur News: बच्चों में कला निखारने के लिए आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र होगा शुरू
हाजीपुर, अगस्त 18 -- Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने तथा बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की योजना के अंतर्गत आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जाएगा। केंद्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विभिन्न शास्त्रीय कला एवं वाद्य विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा।
प्रशिक्षण के विषय में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मीडिया को बाताया कि आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में शास्त्रीय गायन, भरतनाट्यम, कथक नृत्य तथा तबला/ढोलक/हारमोनियम वादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 06 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकते हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला कला एवं संस्कृति का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.