Hajipur News: बच्चों के बीच केक काटकर नेता प्रतिपक्ष का मनाया जन्मदिन
हाजीपुर, नवम्बर 9 -- हाजीपुर और सहदेई में जन्मदिन समारोह Hajipur News: हाजीपुर। सं.सू. हाजीपुर स्थित साईं निवास पर महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 37वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ केक काटकर तेजस्वी यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। जन्मदिन समारोह को लेकर पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन सुबह से ही अपने हाजीपुर स्थित साईं निवास पर तैयारियों में जुटे रहे। निर्धारित समय पर राजद कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उत्सवी माहौल के बीच जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। बच्चों के साथ केक काटने और खुशियां साझा करने और सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.