हाजीपुर, अगस्त 8 -- Hajipur News: कुशहर खास गांव में पंचायत स्तरीय आयोजित स्व.अनिल कुमार सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को डगरू और सुपौल टरिया के बीच हुआ। जिसमें डगरु ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 23 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। खेल काफी रोमांचक हुआ जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमी रही।

मैच का उद्घाटन फाइनल मैच का उद्घाटन मनीष कुमार यादव, वरुण कुमार वरुण, विकास पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डगरू की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 144 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जबाव में खेलने उतरी सुपौल टरिया की टीम निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन पर सिमट गई। जिससे डगरू की टीम 23 रनों से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ दी मैच उप विजेता टीम के विशाल कुमार एवं ...