Hajipur News: फसल क्षति कृषि इनपुट अनुदान के लिए कंट्रोल रूम गठित
हाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Hajipur News: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि एवं विभिन्न नदियों के बांधों के फाटक खुलने से जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण आई बाढ़ से हुई फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत पंचायत स्तर से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला कृषि कार्यालय में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को शिकायत पंजी में दर्ज कर उनके निष्पादन एवं जांच के लिए आवश्यक पत्राचार तथा कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के निष्पादन के बाद संबंधित प्रतिवेदन संधारित रखा जाएगा। शिकायतों के निष्पादन में विलंब होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को स्मार पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों का विवरण एवं मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.