हाजीपुर, जुलाई 8 -- Hajipur News: वैशाली जिले में फलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। फलदार पौधा लगाने वाले किसानों को प्रावधान के अनुरुप अनुदान मिलेगा। फलों की खेती के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने व उनकी आमदनी दोगुनी करने के साथ ही बागवानी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय बागवानी मिशन और मुख्यमंत्री बागवानी मिशन की शुरूआत की गई है।

किसानों के लिए योजनाएँ मिशन के तहत आम, लीची, जी-9, केला, चिनिया केला, मालभोग समेत अन्य फलों की खेती के लिए किसान बिहार कृषि एप के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं। जिला उद्यान पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए बागवानी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बागवानी लगाने के लिए बिहार कृषि मोबाइल एप के म...