Hajipur News: फर्जी अस्पताल प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज, मानदेय भुगतान की वसूली प्रक्रिया शुरू
हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: रेफरल अस्पताल खाजेचांद छपरा के पूर्व संविदा अस्पताल प्रबंधक विजय कुमार के विरुद्ध फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने के मामले में कटहरा थाना में गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पत्रांक-98 दिनांक 07/10/2026 के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि विजय कुमार ने अप्रैल 2023 से जुलाई 2024 तक फर्जी दस्तावेज के सहारे अस्पताल प्रबंधक की नौकरी की और इस दौरान 4,77,900/-मानदेय प्राप्त किया। राज्य स्वास्थ्य समिति,बिहार और सिविल सर्जन,वैशाली के आदेश पर अब उनसे 4,52,700/- शुद्ध राशि और 25,200/- ईपीएफ की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने कहा है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.