Hajipur News: फरार चल रहे वारंटियों को छापेमारी कर किया गिरफ्तार
हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Hajipur News: विभिन्न कांडों में फरार चल रहे वारंटियों को थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बीती रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया। जिसे गुरुवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा। गिरफ्तार व्यक्तियों में रोहित कुमार पिता संजीत राय ग्राम उफरौल गाजीपुर,सुनील राय पिता प्रयाग राय ग्राम बरियारपुर, अमित राय पिता प्रमोद राय ग्राम बखरी बराई, सुभाष राय पिता जय सिंह, मनोज कुमार पिता सिताबलाल राय दोनों ग्राम फरीदपुर शामिल है। जिसे गुरुवार कागजी प्रक्रिया पूरी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में स्वास्थ्य जांच के बाद पुलिस हिरासत में हाजीपुर भेजा गया। -संतोष वर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.