Hajipur News: फतेहपुर में माता महारानी की वार्षिक सामूहिक पूजा संपन्न हुई
हाजीपुर, अगस्त 21 -- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड के फतेहपुर स्थित माता महारानी मंदिर परिसर में शुक्रवार को माता महारानी की वार्षिक सामूहिक पूजा पूरे भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। सावन के अंतिम पखवाड़े में ग्रामीणों द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाले इस आयोजन में इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और पूरा माहौल जयकारों से गूंज उठा।
पारंपरिक गीत और भक्ति पूजा के दौरान निमिया के डार मैया के लगले झुलुआवा,लाल रंग चुनरी शोभे, जैसे पारंपरिक लोकगीतों के साथ मांदर की थाप और झाल की धुन पर भक्त झूमते रहे। मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मांदर बजाने वाले कलाकारों का प्रदर्शन और भगतों के करतब रहे। पूजा के दौरान एक भगत ने गर्म खौलते लोहे की कराह से गर्म खीर निकालकर आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.