Hajipur News: प्राथमिकी के कुछ घंटे बाद किशोर बरामद
हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव से गायब किशोर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही नित्यानंद कुमार को भी पकड़ा है। किशोर के पिता उमेश राय ने गुरुवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि नित्यानंद कुमार, पिता कपिल राय, उनके बेटे को बहला-फुसलाकर ले गया है। बेटे के घर से मोटी रकम लेकर जाने के कारण उन्होंने उसकी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी। पुलिस को किशोर ने बताया कि घर में पिटाई होने से नाराज होकर वह नित्यानंद के साथ चला गया था। हाजीपुर में नित्यानंद ने उससे पैसे ले लिए और 100 रुपये देकर दिल्ली चलने को कहा। डर लगने पर किशोर ट्रेन से बिदुपुर लौट आया। -अनिरुद्ध राजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.