Hajipur News: प्रखंड प्रमुख पर कई संगीन आरोप लगाते हुए पंसस ने बैठक बुलाने का आवेदन सौंपा
हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: पंचायत समिति सदस्यों ने महुआ में प्रखंड प्रमुख और कार्यपालक पदाधिकारी के मिली भगत से प्रखंड में भ्रष्टाचार फैलाने और विभिन्न मदों के रुपए का बंदरवाट करने का आरोप लगाते हुए बैठक बुलाने की मांग की है। यहां कुल 33 सदस्यों में 18 ने हस्ताक्षरित आवेदन एसडीओ और प्रखंड प्रमुख कार्यालय में सौंपा है। जिसमें पांच बिंदुओं पर जवाब-तलब भी किया है। आवेदन में पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रखंड प्रमुख और कार्यपालक पदाधिकारी के मिली भगत से भ्रष्टाचार फैलाकर सरकारी राशि की निकासी कर जमकर बंदरबांट की जा रही है। यहां विभिन्न मदों से राशि की निकासी कर ली गई है। निकाली गई राशि और हो रहे विकास कार्यों की जानकारी सदस्यों को नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने बैठक बुलाकर चर्चा की मांग की है।
सदस्य के आरोप सदस्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.