हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Hajipur News: पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा यहां जलालपुर गंगटी पंचायत के हकीमपुर स्थित पंचायत भवन पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान लोगों को एक पेड़ मां के नाम पर लगाने का संदेश भी दिया गया। पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्वच्छ वातावरण के लिए पर्यावरण का संरक्षित होना जरूरी है।

पौधारोपण का आयोजन प्रखंड की जलालपुर गंगटी पंचायत स्थित हकीमपुर पंचायत भवन पर मुखिया अमोद कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर विभिन्न पौधे लगाए। उनके द्वारा छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। बताया गया कि जब तक धरती पर पेड़ पौधे हैं। तब तक वातावरण संतुलित है। बदलते मौसम चक्र पर चिंता जाहिर किया गया। कहा कि पेड़ पौधों के संरक्षित करने से मौसम संतुलित रहेगा। यहां पर वरीय पद...