हाजीपुर, अगस्त 2 -- Hajipur News: भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसुलपुर तुर्की गांव स्थित पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकी तीन किशोर को ग्रामीण छोटु कुमार अपने जान की बाजी लगाकर बचा लिया। मृतक विवेक कुमार रसुलपुर तुर्की गांव वार्ड नंबर 13 निवासी बिचिन्द्र सिह का पुत्र था। जानकारी के अनुसार रविवार को मृतक समेत चारों किशोर पोखर में स्नान करने गया था। इसी दौरान चारों किशोर डूबने लगा। लेकिन संयोग अच्छा था की ग्रामीण छोटु कुमार पोखर पर ही थे। चोरों को डूबते देख छोटू ने पोखर में कूद गया और तीन किशोर को बचा लिया,लेकिन एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। डूबने खबर सुनते ही पोखर पर काफी संख्या में जमा हो गए। सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिए। अथक प्रयास के बाद डूबे ह...