Hajipur News: पॉलिटेक्निक का छात्र निकला बाइक चोरी का मास्टरमाइंड,चोरी की तीन बाइक जब्त
हाजीपुर, सितम्बर 9 -- Hajipur News: पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र निकला बाईक चोरी का मास्टरमाइंड। बेलसर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य बाइक भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के मकेर गांव के रहने वाले है।
पुलिस की कार्रवाई वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार,मंगलवार को बेलसर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने जब बाइक के कागजात मांगे तो दोनों युवक अलग-अलग बहाने बनाने लगे। संदेह होने पर पुलिस दोनों को थाने ले आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.