Hajipur News: पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर हुई कुर्की
हाजीपुर, अगस्त 23 -- Hajipur News: बेलसर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रविवार को थाना क्षेत्र के मनोरा गांव निवासी अशोक पासवान के पुत्र मनीष कुमार उर्फ सूरज कुमार के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान घर में रखे विभिन्न घरेलू सामान को पुलिस ने बाहर निकालकर जब्त किया। घर के दरवाजे को भी उखाड़कर ले गई। पुलिस की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार की देखरेख में हुई। -संतोष कुमार सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.