हाजीपुर, नवम्बर 1 -- Hajipur News: प्रखंड कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा के असमायिक निधन पर बेलकुंडा चौक स्थित निजी विद्यालय के परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। लोगों ने उनके तैलचित्र पर फूलमाला चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी कुमार राकेश ने कहा कि वह जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से थे। शुरुआती जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े रहे। भाजपा के संगठनकर्ता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। पत्रकारिता से अपने जीवन का शुरुआत करते हुए सफल राजनीतिज्ञ बने। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष माधवी सिंह, अमरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, लालजी कुमार राकेश, पप्पू कुमार, कुमार सौरभ, सुबोध सिं...