Hajipur News: पुलिस पर हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
हाजीपुर, जुलाई 9 -- Hajipur News: राघोपुर । संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत रजिस्ट्री टोला गांव से पुलिस पर हमला करने के मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। इस संबंध में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत रजिस्ट्री टोला गांव से पुलिस पर हमला करने मामले के प्राथमिक अभियुक्त बिजली राय पिता योगी राय को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि जनवरी 2026 को पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत रजिस्ट्री टोला में एक घर पर शराब को लेकर छापेमारी करने पुलिस गई थी तो आरोपी बिजली राय ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस पर हमला कर फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में गुप्त सूचना के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.