हाजीपुर, अगस्त 7 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर थाने पर शिविर लगाकर पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों में हीमोग्लोबिन की कमी,ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ और रक्तचाप की शिकायत पाई गई। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए उचित सलाह और दवाइयां भी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में हाजीपुर पुलिस अस्पताल और अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ थाने के कर्मियों की एक-एक कर स्वास्थ्य जांच की। यहां एसडीपीओ संजीव कुमार,थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद सहित विभिन्न पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित सलाह और दवाएं भी दी गई। रक्तचाप, बीपी और हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए उन्हें दवा के साथ-साथ एक्सरसाइज करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि स्वस्थ पुलिसकर्मी होंगे तो स्वस्थ प्रशासन होगा। ...