Hajipur News: पुलिस ने 49 पीस कोटा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश में ऑपरेशन नीलकंठ नशे के खिलाफ एक प्रभावी और जनहितकारी अभियान चलाया जा रहे है। सूखा नशा के विरुद्ध चांदपुरा थाना क्षेत्र में डीएसपी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान चांदपुरा थाना क्षेत्र के खड़गपुर से चांदपुरा थाने की पुलिस ने 49 पीस कोटा के साथ सूरज महतो को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी प्रविण कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे से दूर कर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का भी प्रयास है। ऑपरेशन नीलकंठ कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज और आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के प्रति पुलिस की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। -राजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.