Hajipur News: पुलिस ने 43 कार्टन विदेशी शराब किया बरामद
हाजीपुर, अगस्त 7 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के रामपुर सरोतर गांव के निकट से पुलिस ने 43 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। बताया गया कि गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार को सूचना मिली कि गांव के मकई के खेत में लगे टाल में छुपाकर विदेशी शराब रखे हुए है और चोरी छिपी इसका बिक्री करने के फिराक में कारोबारी लगा हुआ है। सूचना मिलते ही जब वहां पहुंचा तो पुलिस को देखकर दो लोग भागने लगे जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों भागने में सफल हो गया। फरार दोनों की पहचान थाने के ही रूसुलपुर कोरीगांव निवासी कौशल सिंह एवं भूषण साह के रूप में किया गया है। जब मकई के खेत की तलासी ली गई तो उसमें रखा लगभग 382 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने शराब बरामद होने की पुष्टि किया है। साथ ही बताया कि दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.