Hajipur News: पुलिस ने प्रेम प्रसंग मामले में फरार महिला की बरामदगी की
हाजीपुर, नवम्बर 25 -- Hajipur News: राघोपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को प्रेम-प्रसंग मामले में फरार एक शादीशुदा महिला की बरामदगी की है। महिला मलिकपुर पंचायत के रहने वाली बताया जाता है। इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मलिकपुर पंचायत से प्रेम-प्रसंग मामले में फरार एक महिला की बरामद की है। पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला शादी शुदा है। रुस्तमपुर के रहने वाले एक लड़का से मोबाइल पर हमेशा बात करती थी। 26 अक्टूबर 2026 को रुस्तमपुर पंचायत के रहने वाले लड़के के साथ फरार हो गई। लड़के के द्वारा शादीशुदा महिला की भगाकर ले जाने के संबंध में पति ने 26 अक्टूबर को राघोपुर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। -रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.