Hajipur News: पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हाजीपुर, नवम्बर 4 -- Hajipur News: राघोपुर थाना एवं जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को अपने थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायत में छापामारी कर फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मलिकपुर पंचायत से फरार वारंटी देवेंद्र राय पिता दसई राय,बिजेंदर पासवान पिता पंछी लाल पासवान को गिरफ्तार किया है। जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि वीरपुर पंचायत से फरार वारंटी भजन राय पिता स्व.जमुना राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि तीनों वारंटी के खिलाफ माननीय व्यवहार न्यायालय हाजीपुर से वारंट निर्गत था। -रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.