हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- छापेमारी में 9.752 किलो गांजा बरामद Hajipur News: सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को वार्ड नंबर छह चकनूर गांव के एक घर में छापेमारी कर 9.752 किलो गांजा के साथ मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। जो पिछले कई महीनो से अपने घर पर गांजा रखकर तस्करी करता था। गिरफ्तार तस्कर सोनेलाल राय के पुत्र प्रमोद कुमार बताया गया है। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि सदर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्कर प्रमोद कुमार अपने घर में गांजा की खेप लाकर रखा है एवं बहुत दिनों से गांजा की खरीद-बिक्री करता है। अभी तुरंत छापेमारी करने पर रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलते...