हाजीपुर, सितम्बर 21 -- Hajipur News: महिसौर थाना के चांद सराय गांव में पुरानी रंजीश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जख्मी रोशन खातून ने अपने ग्रामीण तबस्सुम खातून, मोहम्मद सागिर,फरजाना परवीन एवं सहाना खातून के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते 16 सितंबर को सुबह लगभग 6 बजे वह अपने घर पर थी। उसी दौरान सभी आरोपी पुरानी रंजीश की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर ईट एवं लोहे के रड से मारपीट कर जख्मी कर दिया। आरोप लगाया गया है की मारपीट के क्रम में ही आरोपियों ने उनकी सोने की लॉकेट नोच कर छीन लिया।वहीं मुकदमा करने पर जान मारने की धमकी दिया। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है। -प्रभात ठाकुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...