Hajipur News: पिस्टल दिखाकर दो लाख के आभूषण और नकदी लूटे
हाजीपुर, नवम्बर 28 -- Hajipur News: लालगंज। सं.सू. शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने लालगंज थाना क्षेत्र के टोटहा में आभूषण दुकान बंदकर डेरा जा रहे दुकानदार को पिस्टल दिखाकर लूट लिया। बदमाशों ने करीब दो लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार रंजीत सोनी ने बताया कि उनका घर मदरना है। आभूषण का दुकान पुरैनिया चौक पर है और वे सपरिवार डेरा लेकर लालगंज में रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम वे दूकान बंदकर बाइक से डेरा लालगंज लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी और बच्चा था। जैसे ही वे टोटहा चौक से लालगंज की तरफ बढ़े। पीछा कर रहे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बट से मारकर बाइक रुकवाई और बाइक की चाभी छीन ली। फिर आभूषण का पैकेट छीन लिया। उस पैकेट में करीब दो लाख का आभूषण था। जेब में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.